ओड़िसा में 40 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

ढेंकनाल (ओड़िसा): ढेंकनाल जिले के कामाख्यानगर क्षेत्र के हटुअरी गांव में आग लगने से लगभग 40 एकड़ खेत में लगी गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कल दोपहर खेत से धुआं निकलते देखा और अन्य लोंगों को सूचित किया। खबर मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने की कोशिश करने लगे। इसकी सूचना अग्निशमन दल को भी दी गई, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने वहां पहुंचकर आग की लपटों को बुझाया। बताते हैं कि इस दौरान दमकल की एक गाड़ी के टायर में आग लग गई, जिसके चलते आग बुझाने का काम बाधित हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाद में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरे चालीस एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here