महाराष्ट्र: नांदेड विभाग की सारे चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई अभी भी जारी

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में कई विभाग की चीनी मिलों ने अपना गन्ना पेराई बंद करना शुरू कर दिया है वही दूसरी ओर नांदेड विभाग की चीनी मिलें अभी भी चल रही है। नांदेड विभाग में कुल 13 चीनी मिलों ने इस पेराई सीजन में भाग लिया है, जिसमे से 5 सहकारी और 8 निजी चीनी मिलें है। चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 05 मार्च, 2020 तक नांदेड विभाग में 26.13 लाख टन गन्ना पेराई किया गया है और 10.64 चीनी रिकवरी के हिसाब से 27.80 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सीजन अपने अंतिम चरण में लगभग पहुंच चूका है। कई चीनी मिलें इस बार गन्ने की अनुपलब्धता के कारण परेशानी में है। इस सीजन में राज्य की चीनी मिलों को बाढ़ और सूखे के वजह से मुश्किलों का सामना करना पडा है। जिसके चलते कई चीनी मिलों ने तो गन्ना पेराई में ही भाग नहीं लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अब तक 32 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है। जिसमे से 11 औरंगाबाद, 8 अहमदनगर, 4 सोलापर, 4 पुणे, 2 अमरावती और 3 कोल्हापुर की चीनी मिलें शामिल है। फ़िलहाल अब तक चीनी मिलों ने 477.77 लाख टन गन्ना पेराई करके के 11.08 चीनी रिकवरी के हिसाब से 529.40 लाख क्विंटल, यानी लगभग 52.94 लाख टन चीनी उत्पादन किया है

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here