तकनीकी खराबी के चलते चीनी मिल में गन्ना पेराई हुई ठप

सुल्तानपुर: किसान सहकारी चीनी मिल में तकनीकी खराबी के चलते एक बार फिर गन्ना पेराई ठप हुई। मिल के बार बार बंद होने से किसानों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पेराई में हो रही देरी से गन्ना किसान काफी परेशान हैं। बुधवार की रात करीब 11.30 बजे चीनी मिल के आरबीसी की साफ्ट टूटने से गन्ने की पेराई ठप हो गई।

मिल प्रबंधन ने इंजीनियर को मरम्मत कार्य के लिए भेज दिया। गुरुवार को दिन भर मिल के इंजीनियर समेत अन्य तकनीकी स्टॉफ मरम्मत कार्य में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल पाई। इससे गन्ने की पेराई का कार्य बंद है। पेराई बंद होने से चीनी मिल के यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here