एलएच चीनी मिल के गन्ना पेराई सीजन का समापन

पीलीभीत: एलएच चीनी मिल के 2022-23 पेराई सीजन का समापन हो गया। जिले की तीन चीनी मिलों का पेराई सीजन पहले ही खत्म हो चुका है। जनपद में चार चीनी मिले शुरू थी। किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और बजाज हिंदुस्तान लिमिटेड चीनी मिल बरखेड़ा में पेराई पहले ही बंद हो चुकी थी। अब एलएच चीनी मिल का पेराई सत्र बंद हो गया है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, एलएच चीनी मिल ने दो करोड़ 27 लाख 425 क्विंटल गन्ने की पेराई की है। अब तक जिले की चीनी मिलों ने तीन करोड़ 74 लाख 27 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here