नरकटियागंज चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र 21 नवंबर से होगा शुरू…

नरकटियागंज: विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार के किसानों की नजरे चीनी मिलों के पेराई सत्र पर टिकी है। नरकटियागंज चीनी मिल ने भी पेराई की तैयारी पूरी कर ली है। नरकटियागंज मिल में गन्ना पेराई 21 नवंबर से शुरू हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेराई की जानकारी देते हुए न्यू स्वदेशी सुगर मिल्स के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि, पेराई सत्र 2020-21 का आरम्भ 21 नवंबर से कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि, गन्ना आपूर्ति के लिए कैलेंडर के अनुसार 3 दिन पहले चालान का मैसेज किसान के रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। गन्ना किसान भी अभी से पेराई की तयारियों में जुट गये है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here