अवध चीनी मिल में गन्ना पेराई का 29 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

बिजनोर, उत्तर प्रदेश: अवध चीनी मिल की पेराई सत्र के लिए मिल में पूजन किया गया, और चेन में गन्ना डाला गया। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2020-21 का शुभारंभ 29 अक्टूबर को किया जाएगा। अधिशासी अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने बताया कि, पेराई के लिए क्षेत्र के किसानों को गन्ना के इंडेंट भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि, किसानों के हितों के कभी समझोता नही किया गया है, और भुगतान के मामले में भी अवध चीनी मिल सबसे आगे है।

उत्तर प्रदेश में कई चीनी मिलें पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयार है। और कई मिलों ने पेराई सत्र का आगाज कर दिया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here