थाईलैंड में गन्ना किसान कम कीमत और कटाई मजदूरों की कमी से पीड़ित…

बैंकॉक :  बैंकॉक पोस्ट अख़बार के मुताबिक, थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में गन्ना किसान चीनी की कम कीमत और कटाई मजदूरों  की कमी से पीड़ित हैं। थाईलैंड में 2018-19 सीजन के लिए गन्ने की कीमत की हाल ही में घोषणा की गई।  मुख्य रूप से विश्व बाजार में चीनी अधिशेष के कारण प्रति टन THB680 (यूएस $ 20.7)  दर का ऐलान किया गया था।

गन्ना किसानों का मानना है कि, चीनी की घोषित कीमतें बहुत कम हैं और वह उत्पादन लागत को भी पूरा नहीं करती हैं। गन्ना कटाई मजदूरों की कमी ने  समस्या को और बढ़ा दिया है, क्योंकि स्थानीय कर्मचारी मिलों में काम करने जा चुके हैं जो दैनिक न्यूनतम मजदूरी से अधिक भुगतान करते हैं। इसके कारण गन्ना किसानों को अपनी उपज, फसल वितरण और ईंधन लागत के लिए मशीनों का इस्तेमाल करने पर अधिक खर्च करने के लिए मजबूर किया है।
फिमाई जिले के गन्ना किसान  लिम सोमदी ने कहा कि,  इस वर्ष गन्ने की फसल से  किसानों को लाभ मिलने की सम्भावना काफी कम है। उन्होंने कहा कि,  राजनीतिक दलों को नई सरकार बनाने की क्षमता वाले गन्ने जैसे  कृषि उत्पादों की कम कीमतों की समस्या को हल करने के लिए ठोस और टिकाऊ नीति अपनानी चाहिए। लिम ने कहा कि,  किसानों को सक्षम बनाने के लिए गन्ने को  प्रति टन THB1,000-THB1,200 दर मिलनी  चाहिए।
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here