उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का सितंबर तक शत प्रतिशत भुगतान होगा : गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि, सितंबर तक किसानों का 100 प्रतिशत गन्ना भुगतान पूरा करा दिया जाएगा। गोला में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में किसानों को अधिक भुगतान कराया है और कई फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी दिया है।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने गोला के प्रसिद्ध चैती मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम के दौरान किसान विनीत सिंह भदौरिया ने गन्ना भुगतान की समस्या मंत्री के सामने रखी। इस पर मंत्री ने कहा कि, कुछ क्षेत्रों में भुगतान में दिक्कत जरूर है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और किसानों का बकाया जल्द पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, अशोक अवस्थी, अवधेश मिश्रा, वीरेंद्र भूषण, रामगुलाम पांडे, धर्मेंद्र गिरी मोंटी, विजय सिंह चौहान, सुर्जन लाल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here