डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे गन्ना किसान

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

बलरामपुर, 05 मार्च (PTI) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के हजारों गन्ना किसानों ने बकाया भुगतान न होने पर मंगलवार को 20 किलोमीटर पैदल मार्च और जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय के घेराव का एलान किया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के इटईमैदा में स्थापित बजाज हिन्दुस्तान चीनी मिल ने किसानों का करोड़ों का गन्ना मूल्य नहीं दिया है।

उन्होंने बताया कि गन्ना किसान बकाया भुगतान न होने के कारण चीनी मिल के गेट से डीएम के कार्यालय तक मार्च करेंगे और फिर वहां घेराव किया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि मांग पूरी न होने पर किसान उग्र आंदोलन करने के लिये मजबूर होंगे।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here