शुगरकेन ग्रोअर्स असोसिएशन द्वारा APMC Act में संशोधन का विरोध

मैसूर: शुगरकेन ग्रोअर्स असोसिएशन ने APMC Act में प्रस्तावित संशोधन का गुरुवार को मैसूर में विरोध किया और नारे बाजी की। डीसी कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ भी नारेबाजी की।

सिटी टुडे डॉट न्यूज़ (Citytoday.news) के मुताबिक किसानों के नेता कुरुबुरू शांताकुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार APMC Act में संशोधन करने का निर्णय लिया था। उसने खरीदारों को किसानों से सीधे फसल खरीदने की अनुमति दी है जो एपीएमसी के सिस्टम के खिलाफ है। मल्टिनेशनल कंपनियां सीधे किसानों के पास पहुंचेंगी और पूरा सिस्टम नष्ट हो जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शांताकुमार ने कहा कि सरकार को इस तरह के अव्यवहारिक फैसले से पीछे हटना चाहिए और एपीएमसी की रक्षा करनी चाहिए।

कोरोना संकट को देखते हुए विरोध कर रहे किसानों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here