चीनी मिलों पर शिकंजा कसते हुए गन्ना भुगतान कराया गया

बागपत: दिवाली भी बीत चुकी है लेकिन अब तक गन्ना बकाया नहीं चुकाया गया। गन्ना किसान निगाहें टिकाये हुए हे, की उन्हें उनकी मेहनत की कमाई कब मिलेगी। बागपत की रमाला चीनी मिल के विस्तारीकरण के बाद चीनी मिल का लोकार्पण करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सब कुछ ठीक ठाक रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसी सिलसिले में गन्ना मंत्री सुरेश राणा बागपत पहुंचे। यहां उन्होंने चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बागपत और शामली जिले के गन्ना किसानों की एक चौपाल भी लगाई। जहा राणा ने गन्ना किसानों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा की मोदी और योगी सरकार ही गन्ना किसानों की सबसे बड़ी हितेषी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, इससे पहले राणा ने शामली में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा था कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना उत्पादकों के बकाये अक्टूबर अंत तक कर दिये जाना चाहिए। इसका पालन न करने वाले मिलों को रिकवरी के नोटिस जारी किये जाएंगे और किसानों के भुगतान चीनी मिल मालिकों के गोदामों की चीनी बेचकर किये जाएंगे।

राणा ने कहा की किसानों के गन्ना भुगतान नही दिए जाने पर चीनी मिलों पर शिकंजा कसते हुए भुगतान कराया गया और जल्द ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाएगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here