किसानों द्वारा चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति बंद

बिजनौर: किसानों द्वारा बिलाई मिल की गन्ना आपूर्ति बंद कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। बिलाई चीनी मिल के गेट पर किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। इस महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा ने जब तक तीनों गांव के क्रय केंद्र अन्य मिल को नहीं दिया जाएगा और बिलाई शुगर मिल द्वारा इस वर्ष का भुगतान नहीं किया जाता तब तक बिलाई चीनी मिल की गन्ना आपूर्ति बंद रहेगी और धरना जारी रखने का फैसला किया।

महापंचायत में बिलाई चीनी मिल द्वारा समय से गन्ना भुगतान न करने पर, कड़ापुर वाजिदपुर बांटपुरा कल्याणपुर किसानों के गन्ना क्रय केंद्रों को बिलाई से हटा कर अन्य मिलं को दिए जाने की मांग को लेकर कल 30 दिसंबर से गन्ना आपूर्ति पूर्णरूप से बंद करने का आह्वान किया गया। भाकियू नेता बाबूराम तोमर ने कहां कि, बिलाई मिल के किसानों को न्याय देने के लिए जिले के सभी किसान संगठन एक साथ आ गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

‘लाइव हिंदुस्तान’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव चौधरी कुलदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू चौधरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ,जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी उर्फ बिट्टू, राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र चौधरी, संयुक्त किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष छत्रपाल , भाकियू चढुनी के जिला अध्यक्ष विकास कुमार आदि ने किसानों की पंचायत को संबोधित किया, और बिलाई चीनी मिल के सभी किसानों का आह्वान किया कि 30 दिसंबर से सभी गन्ना क्रय केंद्र और मिल गेट पर अपनी गन्ना आपूर्ति बंद कर दे। महापंचायत की अध्यक्षता चौधरी बलराम सिंह तथा संचालन योगेंद्र उर्फ बिट्टू ने किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here