गन्ना सर्वे के लिए जीपीएस का इस्तेमाल

महाराजगंज : आगामी पेराई सत्र 2023-24 के लिए जिले में गन्ना सर्वेक्षण कार्य 15 अप्रैल से शुरू होगा। गन्ना सर्वे के लिए जीपीएस का इस्तेमाल किया जाएगा। किसानों को अपने गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र भी देना होगा। गन्ना विभाग ने पेराई सत्र 2023-24 के लिए सर्वे की तैयारी शुरु कर दी है।

गन्ना सर्वे के लिए गन्ना समिति के कर्मचारियों व मिल के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। सर्वे के दौरान किसानों को घोषणा पत्र के साथ आधार नंबर, बैंक पासबुक व जन सुविधा केंद्र से प्राप्त राजस्व खतौनी देना होगा। किसानों को मोबाइल नंबर भी वेबसाइट पर दर्ज कराने के लिए देना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here