गन्ना मजदूरों को मिल परिसर में ही क्वारंटाइन किया जाए: चीनी आयुक्त

कोल्हापुर : चीनी मंडी

चीनी आयुक्त सौरभ राव ने चीनी मिलों से गन्ना कटाई मजदूरों को मिल परिसर में ही क्वारंटाईन करने का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र में 2019 -20 गन्ना पेराई सत्र अपने अंतिम चरण में है, और अभी भी गन्ने की कटाई बाकी है। कोरोनो वायरस महामारी के चलते देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है, और ऐसे वक़्त में गन्ना कटाई मजदूरों को मिल में ही क्वारंटाईन करने के निर्देश चीनी आयुक्त राव द्वारा दिए गए है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पश्चिमी महाराष्ट्र और कर्नाटक के सीमावर्ती मिलों के अधिकांश गन्ना कटाई मजदूर बीड और मराठवाड़ा के अन्य जिलों से आते हैं, और एक बार सीजन समाप्त होने के बाद, ये मजदूर अपने गाँवों में वापस लौट जाते हैं। लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए, कई कटाई मजदूर अपने गांव की तरफ जा रहे है, उनकी इसी यात्रा से कोरोना वायरस का संक्रमण बढने का खतरा है। इसीके चलते राव ने मजदूरों को मिल में ही क्वारंटाईन करने के निर्देश जारी कर दिए है। पहले के एक परिपत्र में, राव ने मिलों को इन मजदूरों को मास्क, सैनिटाइज़र, साबुन और अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने के लिए कहा था।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here