गन्ने की घटतौली रोकने के लिए चीनी मिल गेट और गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण

आयुक्त, गन्ना एवं चीनी श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा गन्ना घटतौली पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 10.12.2021 को मिल गेट एवं वाह्य गन्ना क्रय केन्द्रों के मध्यान्ह एवं मध्यरात्रि में औचक निरीक्षण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देषित किया गया। उक्त अभियान पूर्णतया गोपनीय तरीके एवं व्यापक रूप से करने हेतु आयुक्त द्वारा निर्देष पारित किये गये।

इस सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए आयुक्त, गन्ना एवं चीनी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ चीनी मिलों से सम्बन्धित क्रय केन्द्रों एवं मिलगेट का दिनांक 10.12.2021 को दोपहर में तथा कुछ मिलों से सम्बन्धित गन्ना क्रय केन्द्रों एवं मिल गेटों का मध्यरात्रि में निरीक्षण किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कुल 804 चीनी मिल गेट एवं वाह्य क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभाग के सभी स्थानीय अधिकारी यथा-सचिव, गन्ना समिति, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक चीनी आयुक्त, उप गन्ना आयुक्त एवं उप चीनी आयुक्त सम्मिलित रहे। इस अभियान में कांटों की शुद्धता, तौल लिपिकों के लाइसेंस, उनके पास पहचान पत्र की उपलब्धता, गन्ना क्रय केन्द्र एवं मिल गेट पर कृषकों हेतु उपलब्ध सुविधाओं तथा ई.आर.पी. के माध्यम से तौल लिपिकों के रैण्डम स्थानान्तरण आदि बिन्दुओं पर निरीक्षण किया गया।

आयुक्त, गन्ना एवं चीनी ने बताया कि इस निरीक्षण अभियान के दौरान कुल 04 गम्भीर एवं 51 साधारण अनियमितताएं प्रकाष में आई। प्रकाष में आई गम्भीर अनियमितताओं में तौल लिपिकों के लाइसेंस को निलम्बित करने की कार्यवाही गतिमान है, तथा 01 मामले में सुसंगत धाराओं में मिल अधिकारियों एवं साॅफ्टवेयर प्रदाता कम्पनी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। निरीक्षण के समय अधिकारियों द्वारा कृषकों के मोबाइल पर एस.एम.एस. पर्ची की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी।

श्री भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ने की घटतौली किसी भी दषा में बर्दाष्त नहीं की जाएगी, तथा घटतौली पाये जाने पर दोषी चीनी मिलों के विरूद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्यवाही सुनिष्चित की जाएगी। उनके द्वारा कृषकों से अपील की गयी कि किसी भी वाह्य गन्ना क्रय केन्द्र एवं चीनी मिल गेट पर घटतौली की दषा में विभागीय टोल-फ्री नम्बर 1800-121-3203 पर सूचना देने पर तत्काल उचित कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here