स्वाभिमानी शेतकरी संगठन द्वारा मिलों से चीनी बाहर जाने से रोकने की चेतावनी

कोल्हापुर: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष, पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने चेतावनी दी है कि, जब तक चीनी मिलें पिछले साल पेराई किये गए गन्ने के लिए प्रति टन 400 रुपये अतिरिक्त भुगतान नहीं करेंगे, तब तक चीनी मिलें शुरू नहीं करने देंगे। राजू शेट्टी ने ऐलान किया कि, वह गन्ना मूल्य के लिए गांधीगिरी तरीके से विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का 22 वां गन्ना सम्मेलन 7 नवंबर 2023 को होगा। उन्होंने कहा की, गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर पश्चिमी महाराष्ट्र की सभी चीनी मिलों पर पैदल मार्च किया जाएगा, और यह आंदोलन 22 दिनों तक जारी रहेगा।

राजू शेट्टी ने कहा कि, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन द्वारा 22 दिनों तक आत्मक्लेश आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान चीनी मिलों तक 522 किलोमीटर की पैदल यात्रा की जाएगी। शेट्टी ने चेतावनी दी है कि, आज से चीनी मिल से चीनी नहीं निकलने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि, वह 17 अक्टूबर 2023 से 7 नवंबर 2023 तक आत्मक्लेश आंदोलन करेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राजू शेट्टी ने बताया कि, यही नियम कर्नाटक के साथ-साथ महाराष्ट्र की चीनी मिलों पर भी लागू किया जाएगा। शेट्टी ने यह भी बताया कि, स्वाभिमानी और कर्नाटक रायता संघ द्वारा गन्ना मूल्य की मांग की लेकर 10 अक्टूबर 2023 को कर्नाटक में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 2 अक्टूबर से कोल्हापुर जिले में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने हर मिल के दरवाजे पर ‘ढोल बजाओ’ आंदोलन शुरू किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here