तमिलनाडु : ₹4,500 प्रति टन गन्ना मूल्य और प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर गन्ना किसानों का प्रदर्शन

तंजावुर : जिले में स्थित अरिग्नर अन्ना सहकारी चीनी मिल, कुरुंकुलम से जुड़े गन्ना किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। तमिलनाडु गन्ना उत्पादक संघ के अध्यक्ष पी. रामासामी के नेतृत्व में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गन्ने का मूल्य ₹4,500 प्रति टन और धान का मूल्य ₹3,500 प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। प्रदर्शनकारी किसानों ने तमिलनाडु सरकार से मांग की कि, गन्ना किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) की तत्काल घोषणा की जाए और इसका भुगतान इस वर्ष अक्टूबर से पहले कर दिया जाए।

किसानों ने केंद्र और तमिलनाडु सरकार से कर्नाटक सरकार को मेकेदातु बांध परियोजना को आगे बढ़ाने से रोकने की मांग भी की। उनका कहना था कि, कर्नाटक को कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के अंतिम निर्णय के अनुसार कावेरी नदी में निर्धारित मात्रा में पानी छोड़ना चाहिए। इस बीच, राजस्व मंडल स्तर की मासिक कृषि शिकायत निवारण बैठक में भाग लेने वाले किसानों ने तमिलनाडु सरकार से डेल्टा जिलों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने यह भी मांग की कि कर्नाटक द्वारा कावेरी नदी का पानी नहीं छोड़े जाने के कारण कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, इसलिए राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिए गए उनके कृषि ऋण केंद्र सरकार द्वारा माफ किए जाएं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here