तंजानिया: सरकार द्वारा चीनी आयात प्रतिबंध का बचाव…

डोडोमा (तंजानिया): प्रधान मंत्री कासिम माजलीवा ने चीनी आयात परमिट के निलंबन के अपने निर्णय का बचाव करते हुए कहा कि, ज़ांज़ीबार में महोंडा चीनी मिल में उत्पादित चीनी का जब तक उपयोग नहीं किया जाता है, तब तक चीनी आयात पर निर्बंध बना रहेगा। माजलीवा ने कहा कि, उनका मानना है कि उनके साथी तंजानिया के लोगों ने उन्हें अच्छी तरह से समझा है। वह सदन में प्रश्न और उत्तर सत्र के दौरान संसद सदस्य (सीसीएम) जोखू हाशिम अय्यूब द्वारा प्रस्तुत प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि, तंजानियाई लोगों ने मुझे मेरे साथी ज़ांज़ीबारियों सहित अच्छी तरह से समझा, हमारे पास तंजानिया उत्पादों की रक्षा करने के लिए एक नीति है।उन्होंने कहा, यदि 36,000 टन चीनी कि जरूरत है, तो पहले महोंडा चीनी मिल में उत्पादित 6,000 टन चीनी का उपभोग किया जाएगा और उन आयातकों को पहले स्थानीय चीनी खरीदने के लिए शर्तें दी गई है। उन्होंने सवाल किया कि,अगर आप विदेशों से चीनी आयात करते हैं, तो फिर स्थानीय निर्माता कहां चीनी बेचेंगे? सरकार द्वारा लगाया गया चीनी आयात प्रतिबंध महोंडा चीनी मिल क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here