तंजानिया में चीनी की कीमतों को किया गया नियंत्रित

तंजानिया: तंजानिया सरकार ने प्रतिकूल मौसम के कारण चीनी के उत्पादन में भारी गिरावट को देखते हुए देश में चीनी की खुदरा कीमतों को नियंत्रित किया है। तंजानिया के कृषि मंत्री जफेट हसुंगा ने एक बयान में कहा है कि पूर्वी अफ्रीकी देश का चीनी उत्पादन इस साल 300,000 मीट्रिक टन से भी कम रहने की संभावना है, जबकि देश में चीनी की सालाना 470,000 टन मांग रहती है। हसुंगा ने कहा कि सरकार ने ऐसी स्थिति में चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अपने पावर्स का इस्तेमाल किया है, वर्ना देश में चीनी की कीमतों में बेहिसाब इजाफा हो जाता और जमाखोरी करने वाले बाज नहीं आते।

सरकार ने डार एस सलाम के कमर्शियल हब में प्रति किलोग्राम 2,600 शिलिंग चीनी का अधिकतम खुदरा मूल्य निर्धारित किया है। देश के अन्य भागों में 2,600 शिलिंग से 3,000 शिलिंग प्रति किलोग्राम के बीच रखने की इजाजत सरकार ने दी है। गौरतलब है कि तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मैगुफुली ने पिछले साल भी चीनी की कीमतों को निर्धारित किया था लेकिन वे इसे लागू करने में सफल नहीं हो सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here