तंजानिया में चीनी उत्पादन में हुई बढ़ोतरी

तंजानिया में 2018-2019 सीजन में चीनी उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। देश में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे घरेलु चीनी खपत की कमी को कम करने में मदद मिलेगी।

संसद को संबोधित करते हुए, उप कृषि मंत्री, ओमेरी मुगुम्बा ने कहा कि तंजानिया में चीनी उत्पादन 2017-2018 में 30,7431.26 टन से बढ़कर 2018-2019 सीजन में 35,9219.25 टन हो गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देश में उस समय उत्पादन में वृद्धि हुई है जब तंजानिया ने खपत को कम करने के लिए निर्माताओं को चीनी आयात करने की अनुमति दी है। पहले, व्यापारी आयात किया करते थे।

देश में गन्ने का उत्पादन भी बढ़ा है। मुगुम्बा ने संसद को बताया कि गन्ने का उत्पादन 2017-2018 में 5,68,083 टन से बढ़कर 2018-2019 सीजन में 7,08,460 टन हो गया है।

तंजानिया में तीन साल में दोगुना से अधिक चीनी उत्पादन की योजना है, जिसके लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here