शामली चीनी मिल में तकनीकी दिक्कतें

शामली: पेराई सीजन के शुरुआती चरण में ही शामली मिल तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रही है। पिछले पांच दिनों से तकनीकी खराबी के चलते मिल के पेराई पर असर हुआ है। रोलर और मोटर में खराबी के कारण अपर दोआब चीनी मिल अपनी पूरी क्षमता से पेराई करने में नाकाम साबित हुई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शुक्रवार शाम को मिल बंद होने से गन्ना वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। जिससे यातायात प्रभावित हुई थी। आपको बता दे की, अपर दोआब चीनी मिल शामली 31 अक्टूबर को शुरू हुई थी। चीनी मिल धीमी गति से गन्ना पेराई कर रही है। मिल की मोटर खराब होने से शुक्रवार को सुबह शुरू हो पाई, लेकिन शुक्रवार को सुबह पांच बजे चीनी मिल चलकर शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद फिर बंद हो गई है। मिल के गन्ना एजीएम दीपक कुमार राणा ने बताया कि, चीनी मिल के रोलर में खराबी के कारण शुक्रवार को शाम पांच बजे के बाद बंद हो गई है। पिछले पांच दिनो में मिल ने एक लाख बीस हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here