तकनीक से बारामती में गन्ने की पैदावार 40% बढ़ी, पानी का इस्तेमाल 30% घटा: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, महाराष्ट्र के बारामती में किसानों ने सैटेलाइट डेटा, सेंसर और मौसम संबंधी जानकारी के इस्तेमाल से गन्ने की पैदावार में 40% की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही श्रम लागत कम हुई और पानी तथा उर्वरकों के इस्तेमाल में भी कमी आई है। दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट 2026 कार्यक्रम के दौरान वैष्णव ने यह जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी IANS ने उनके बयान का वीडियो अपने X हैंडल पर साझा किया है।

सैटेलाइट और IoT तकनीक से खेती में बदलाव

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत में तकनीक आम लोगों के जीवन में किस तरह बदलाव ला रही है, इसका उदाहरण देते हुए वैष्णव ने बारामती की कृषि व्यवस्था का उल्लेख किया। उन्होंने जोर दिया कि, तकनीक का लाभ केवल बड़े लोगों या बड़े कारोबारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों तक भी पहुंच रहा है। वैष्णव के अनुसार, बारामती में सैटेलाइट डेटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सेंसर, मौसम संबंधी आंकड़ों और खेत स्तर के डेटा को एक साथ इस्तेमाल किया गया। इससे गन्ने की पैदावार में 40% की वृद्धि हुई, जबकि श्रम लागत में करीब 20% से 40% तक कमी आई।

पानी और उर्वरक की खपत में 30% कमी

वैष्णव ने कहा कि, इस तकनीकी हस्तक्षेप का सबसे महत्वपूर्ण लाभ पानी और उर्वरक के इस्तेमाल में 30% की कमी रहा। उन्होंने बताया कि, डेटा आधारित खेती और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को संसाधनों का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद मिली। इससे एक ओर गन्ने की उत्पादकता बढ़ी, वहीं दूसरी ओर खेती की लागत और पानी जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों की खपत को कम किया जा सका।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here