2023-24 सीजन में थाईलैंड के गन्ना उत्पादन में गिरावट संभव: Czarnikow

न्यूयॉर्क: थाईलैंड की 2023-24 गन्ने की फसल (अक्टूबर-सितंबर) 74 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2022-23 की तुलना में 21% कम है। गन्ना उत्पादन घटने के लिए किसानों का अधिक लाभदायक पौधों पर स्विच करना और अल नीनो को जिम्मेदार माना जा रहा है। ब्रोकर और आपूर्ति श्रृंखला सेवा प्रदाता Czarnikow ने कहा कि, 2022-23 में थाई किसानों के लिए गन्ने की रिकॉर्ड उच्च कीमतों और नए सीजन में और भी अधिक कीमतों की उम्मीद के बावजूद गन्ने का क्षेत्र सिकुड़ जाएगा। Czarnikow ने कहा, गन्ने की मात्रा में संकुचन, रोपण क्षेत्र में कमी और किसानों को अधिक भुगतान करने वाली प्रतिस्पर्धी फसलों के कारण है।

इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर चीनी की कीमतें 11 वर्षों में उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रही हैं। थाईलैंड एशिया में एक प्रमुख चीनी निर्यातक है। Czarnikow ने कहा कि, कुछ थाई किसानों ने गन्ने से कसावा की ओर रुख किया है, जिसकी कीमत मुख्य रूप से चीन से कसावा चिप्स और स्टार्च की मजबूत मांग के कारण बढ़ी हैं, जहां इसका इस्तेमाल एथेनॉल और पशु आहार के लिए किया जा रहा है। कसावा की खेती की ओर संभावित बदलाव से गन्ने की कटाई के क्षेत्र में कम से कम 5% की गिरावट आने का अनुमान है। Czarnikow के अनुसार, 2023-24 में थाईलैंड 2.5 मिलियन टन चीनी निर्यात करने की संभावना है, जो 2020-21 के बाद सबसे कम निर्यात है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here