उत्तर प्रदेश के पांच चीनी मिलों के क्षमता का होगा विस्तार

बदायूं :जिले के गन्ना किसानों को राहत देनेवाली खबर सामने आई है, अब दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर की क्षमता बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। शेखूपुर चीनी मिल के विस्तारीकरण की कवायद वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पांच चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने की मंजूरी दी है, जिसमें शेखूपुर चीनी मिल भी शामिल है। इस बीच चीनी मिल में शुक्रवार से नवीन पेराई सत्र आरंभ होगा। मिल की क्षमता बढने से किसानों का गन्ना जल्द से जल्द क्रशिंग के लिए जाएगा।

मिल का पेराई शुरू होने के चलते पांच हजार से अधिक किसानों को पर्चियां भी वितरित कराई जा चुकी हैं। योगी आदित्यनाथ ने शेखपुर मिल के साथ साथ घोसी, साथा, सुल्तानपुर, कायमगंज चीनी मिल के विस्तारीकरण को मंजूरी दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश के पांच चीनी मिलों के क्षमता का होगा विस्तार यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here