केंद्र सरकार ने स्थानीय कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सितंबर 2026 तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

मुंबई: भारत सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से चीनी के निर्यात पर 30 सितंबर 2026 तक, या अगले आदेश तक, प्रतिबंध लगा दिया है। दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक भारत घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। रॉयटर्स में प्रकाशित इन खबर के मुताबिक, इस फैसले से वैश्विक स्तर पर कच्ची और सफेद चीनी की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना है। वहीं, ब्राज़ील और थाईलैंड जैसे प्रतिस्पर्धी देशों को एशियाई और अफ्रीकी खरीदारों को अधिक आपूर्ति करने का मौका मिल सकता है।

ब्राज़ील के बाद दुनिया का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक भारत पहले मिलों को 15.9 लाख मीट्रिक टन चीनी निर्यात की अनुमति दे चुका था, क्योंकि अनुमान था कि उत्पादन घरेलू मांग से अधिक रहेगा। लेकिन अब लगातार दूसरे साल उत्पादन, खपत से कम रहने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में गन्ने की पैदावार कमजोर हुई है। इसके अलावा, एल नीनो मौसम परिस्थितियों के कारण इस साल मानसून प्रभावित होने की आशंका ने अगले सीजन के उत्पादन को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्यापारियों के अनुसार, निर्यात के लिए स्वीकृत 15.9 लाख मीट्रिक टन में से लगभग 8 लाख टन के अनुबंध किए जा चुके थे, जिनमें से 6 लाख टन से अधिक चीनी पहले ही भेजी जा चुकी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि, कच्ची और सफेद चीनी के निर्यात पर रोक रहेगी, लेकिन जो खेप पहले से निर्यात प्रक्रिया में हैं, उन्हें निर्धारित शर्तों के तहत अनुमति दी जाएगी। सरकार के मुताबिक, यदि अधिसूचना प्रकाशित होने से पहले माल की लोडिंग शुरू हो चुकी थी, तो ऐसे निर्यात की अनुमति रहेगी।

इसके अलावा, जिन मामलों में शिपिंग बिल पहले ही दाखिल किया जा चुका था और जहाज भारतीय बंदरगाह पर पहुंच चुका था, लंगर डाल चुका था या बर्थ कर चुका था, वहां भी निर्यात जारी रहेगा। यदि अधिसूचना जारी होने से पहले चीनी को सीमा शुल्क विभाग या अधिकृत संरक्षक को सौंप दिया गया था, तो ऐसे निर्यात को भी मंजूरी दी जाएगी। भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध की घोषणा के बाद न्यूयॉर्क में कच्ची चीनी के वायदा भाव 2% से अधिक बढ़ गए, जबकि लंदन में सफेद चीनी के वायदा भाव में 3% की तेजी दर्ज की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here