अमेरिका में E15 ईंधन की सालभर बिक्री का रास्ता हो गया साफ, SRE कार्यक्रम में बड़े बदलावों को मंजूरी

वाशिंगटन : अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने स्मॉल रिफाइनरी एक्सेम्प्शन (SRE) कार्यक्रम में बड़े बदलावों को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही E15 ईंधन की सालभर बिक्री का रास्ता भी साफ हो गया है। 13 मई को हुए मतदान में यह विधेयक 218 बनाम 203 मतों से पारित हुआ। नेशनवाइड कंज्यूमर एंड फ्यूल रिटेलर्स चॉइस एक्ट नामक इस बिल में छोटे तेल रिफाइनरियों को मिलने वाली छूट व्यवस्था में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।SRE के तहत छोटी तेल रिफाइनरियों को नवीकरणीय ईंधन मिलाने या उसके क्रेडिट खरीदने की बाध्यता से आंशिक राहत मिलती है। नए प्रावधान के अनुसार वर्ष 2028 से छोटी रिफाइनरियों को स्वतः 75 प्रतिशत छूट मिल सकेगी।

हालांकि, इस बिल में “स्मॉल रिफाइनरी” की परिभाषा भी बदली गई है, जिससे पहले की तुलना में कम रिफाइनरियां इस छूट के दायरे में आ सकती हैं। बिल के तहत पर्यावरण संरक्षण एजेंसी को यह अधिकार नहीं होगा कि वह इस छूट के कारण कम हुए नवीकरणीय ईंधन दायित्व को दूसरी कंपनियों पर पुनः आवंटित करे। हालांकि, जोखिम में चल रही कुछ रिफाइनरियों को पूरी छूट मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि, इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर बायोमास आधारित डीजल की मांग पर पड़ सकता है। अमेरिका में 2026 और 2027 के लिए नवीकरणीय ईंधन लक्ष्य पहले ही बढ़ाए जा चुके हैं, जिसमें बायोडीजल और एडवांस बायोफ्यूल की हिस्सेदारी तेज़ी से बढ़ रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कृषि और बायोफ्यूल उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि, SRE को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है, क्योंकि इससे बायोफ्यूल की कुल मांग प्रभावित होती रही है और किसानों व एथेनॉल उत्पादकों के बीच अनिश्चितता बनी रहती है।अब यह विधेयक कानून बनने से पहले अमेरिका की सीनेट की मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here