सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी

देश में कई स्थानों पर, जहां-जहां टमाटर की कीमतें असाधारण रूप से अधिक थी, वहां टमाटर को 90 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचने के सरकार के हस्तक्षेप के कारण टमाटर की थोक कीमतों में कमी आई है।

देश भर में 500 से अधिक स्थानों पर स्थिति का पुनः आकलन करने के बाद आज रविवार 16 जुलाई 2023 से इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने का निर्णय लिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में विभिन्न स्थानों पर आज से बिक्री शुरू कर दी गई है। वर्तमान बाजार कीमतों के आधार पर कल से इस बिक्री का विस्तार और अधिक शहरों में किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

भारत सरकार उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here