महाराष्ट्र में गन्ना श्रमिकों की समस्याओं का होगा समाधान; गोपीनाथराव मुंडे गन्ना श्रमिक कल्याण निगम के कार्य में तेजी

मुंबई: राज्य सरकार ने गन्ना श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए गोपीनाथराव मुंडे गन्ना श्रमिक कल्याण निगम की स्थापना की है और पुणे में निगम का मुख्यालय चालू हो गया है। निगम के प्रबंध निदेशक एवं समाज कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ.प्रशांत नारनवरे ने मराठवाड़ा क्षेत्र के माजलगांव में स्थित महेश चीनी मिल के क्षेत्र में जाकर गन्ना श्रमिकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गन्ना श्रमिकों के कल्याण के लिए समाज कल्याण विभाग ने हाल ही में राज्य में एक सरकारी छात्रावास भी शुरू करने का निर्णय लिया है।

डॉ.नारनवरे ने कहा की, गोपीनाथराव मुंडे गन्ना श्रमिक कल्याण निगम के काम में तेजी आई है। निगम के माध्यम से गन्ना श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की जा रही है। सरकार ने व्यापक अभियान चलाकर गन्ना श्रमिकों के लिए पहचान प्रमाण पत्र वितरित किए है। इस अवसर पर औरंगाबाद मंडल के क्षेत्रीय उपायुक्त जलील शेख, क्षेत्रीय उपायुक्त बालासाहेब सोलंकी, रविंद्र शिंदे, चीनी मिलों के कर्मचारी, प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here