तो लॉकडाउन ही आखिरी उपाय है: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चेतावनी

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को सबोधित किया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन लगाने की संभावना पर कहा कि, कोरोना के चलते महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगेगा या नहीं लगेगा, इस पर मैं अभी कुछ भी नहीं बोलूंगा। हालांकि अगर मौजूदा कोरोना वायरस संक्रमण की तेजी बरकरार रहती है, तो लॉकडाउन ही आखिरी उपाय है।

राज्य में कोरोनवायरस मामलों में भारी उछाल के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद, सीएम ने जनता को सबोधित करते हुए एक पूर्ण लॉकडाउनका का संकेत दिया। उन्होंने कहा, अगर वर्तमान COVID-19 की स्थिति बनी रहती है, तो मैं लॉकडाउन लगाने से इनकार नहीं कर सकता। लोग आत्मसंतुष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि, एक – दो दिनों में, COVID -19 को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध जारी किए जाएंगे। सीएम ने यह भी बताया कि, आने वाले दिनों में राज्य सरकार का लक्ष्य रोजाना 2.5 लाख आरटी-पीसीआर परीक्षण करना है। कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र हर दिन औसतन 1.50 लाख से अधिक परीक्षण कर रहा है। अब तक, राज्य सरकार ने 65 लाख COVID-19 वैक्सीन की खुराक दी है, जिसमें कल 3 लाख वैक्सीन की खुराक शामिल है। उन्होंने कहा, टीकाकरण के बाद भी, कुछ लोग संक्रमित हो रहे हैं क्योंकि वे मास्क पहनना बंद कर देते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here