ब्राजील में कोरोना के मामलों में आ रही है कमी

ब्राजील: देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 19,000 से अधिक नए कोरोना के मामले सामने आये है। यह एक दिन पहले के मुकाबले कम है जब 23,000 से ज्यादा मामले सामने आये थे। ब्राजील में धीरे धीरे कोरोना के मामलो में कमी आ रही है।

मंत्रालय ने कहा कि नए 19,373 मामलों को मिलकर कुल संख्या अब 3,359,570 हो गया है। मरने वालों की संख्या में 684 की बढ़ोतरी हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ब्राजील में कोरोना से 2.47 मिलियन से अधिक लोग ठीक हो चुके है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित किया था।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वैश्विक कोरोनो वायरस की मृत्यु का आंकड़ा 767,000 को पार कर गया है जबकि दुनिया भर में मामलों की संख्या 21.5 मिलियन से अधिक है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here