जिम्बाब्वे: चीनी उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण Tongaat Hulett ने बढ़ाई चीनी की कीमतें

हरारे :जिम्बाब्वे की चीनी उत्पादक कंपनी Tongaat Hulett Zimbabwe (THZ) ने चीनी की कीमत में बढ़ोतरी की है। मार्च में चीनी कीमत में आखिरी बार वृद्धि हुई थी। चीनी उत्पादन लागत बढने से कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे देश के स्थानीय गन्ना किसानो को कुछ हद तक फायदा हो सकता है, लेकिन चीनी की बढती कीमतों से उपभोक्ताओ द्वारा नाराजगी जताई जा रही है।

जिम्बाब्वे गन्ना किसान विकास संघ के अध्यक्ष, एडमोर वेटरई ने कहा कि, चीनी उत्पादन लागत बढ़ गई थी। देश में उत्पादित चीनी इस क्षेत्र में सबसे सस्ती थी और इसलिए मूल्य समायोजन से आपूर्ति में सुधार होगा। Tongaat Hulett ने हाल ही में अंतरबैंक विनिमय दर के अनुरूप लागत समायोजन का हवाला देते हुए कीमत में वृद्धि की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here