ब्रिटेन ने दी 260,000 टन टैरिफ मुक्त कच्ची चीनी आयात करने की अनुमति…

लंदन: ब्रिटेन ने 2021 में 260,000 टन कच्ची चीनी टैरिफ मुक्त आयात करने की अनुमति दी है, और यह लगभग 50 वर्षों में पहली बार हुआ है। यह आयात कोटा ब्रिटेन के साल भर के आधे से अधिक कच्चे चीनी आयात को कवर करेगा। ब्रिटेन हर साल लगभग 400,000 टन कच्ची चीनी आयात करता है।

कोटा सभी के लिए खुला बनाने के ब्रिटेन सरकार के फैसले से ब्राजील को फायदा होने की उम्मीद है। ब्राजील के चीनी उद्योग समूह UNICA ने ब्रिटेन के इस फैसले की सराहना की, जिससे निर्यात कोटा की आपूर्ति करने और ब्रिटेन में अपने शिपमेंट में वृद्धि करने की उम्मीद है। UNICA ने कहा कि, ब्रिटेन में ब्राजील का चीनी निर्यात 2019 में 79,000 टन से बढ़कर 186,000 टन हो गई है, लेकिन उनका मानना है कि नए टैरिफ के साथ शिपमेंट में और वृद्धि हो सकती है।ब्रिटेन सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि 2017 से 2019 तक, बेलीज ब्रिटेन की कच्ची चीनी का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था और उसके बाद गुयाना का नंबर आता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here