भारत में इथेनॉल के फायदे समझाने को लेकर UNICA ने शुरू किया अभियान

नई दिल्ली : चीनी मंडी

ब्राजील गन्ना उद्योग संघ (UNICA) ने गुरुवार को भारत में इथेनॉल के फायदे और वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए #BringBackMyBlueSky अभियान शुरू करने की घोषणा की। ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2020 में अभियान का अनावरण किया गया। इस अभियान के शुभारंभ के तहत एक आकर्षक डिस्प्ले स्क्रीन सेटअप किया गया है। प्रदर्शनी 7 से 12 फरवरी तक एक्सपो में खुली रहेगी। अभियान का उद्देश्य भारत के शहरी केंद्रों में जहरीली हवा की गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करना और इथेनॉल इस समस्या का कैसे एक स्थायी समाधान हो सकता है, यह बताना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अभियान के शुभारंभ पर टिप्पणी करते हुए, UNICA के कार्यकारी निदेशक एडुआर्डो लीओ डी सूसा ने कहा, ब्राजील वायु गुणवत्ता की ऐसी ही समस्याओं से निपट रहा है, जो आज भारतीय शहर सामना कर रहे हैं। हालांकि, मजबूत इथेनॉल नीति के साथ, ब्राजील ने आज ‘सीओ 2’ उत्सर्जन में भारी कटौती की है और एक स्वस्थ वातावरण बनाया। उन्होंने कहा की, भारत सरकार ने भी इस दिशा में काफी कदम उठाए हैं। भारत और ब्राजील ने हाल ही में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने और अपने इथेनॉल कार्यक्रम को बढ़ाने में भारत की सहायता के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस कदम से देश को महत्वपूर्ण पर्यावरणीय और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में भारत में पेट्रोल के साथ 5 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण अनिवार्य है। लेकिन ब्राजील ईंधन के रूप में इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण के उच्च स्तर का उपयोग कर रहा है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here