रामविलास पासवान के निधन के बाद पीयूष गोयल को मिला खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। उन्हें लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के देहांत के बाद अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

गोयल वर्तमान में एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में रेल मंत्री और वाणिज्य और उद्योग मंत्री के रूप में सेवारत हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रामविलास पासवान पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे और गुरुवार शाम 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वे पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में से एक थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा ग़रीबों, दलितों एवं वंचितों और अन्य लोगो के कल्याण के लिए काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में चीनी उद्योग समेत कई क्षेत्रों में समृद्धि और विकास के लिए काम किया। उन्होंहे अपने कार्यकाल के दौरान चीनी उद्योग के लिए बहुत सारे अच्छे निर्णय लिए।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here