बेमौसम बारिश ने की चीनी मिल की रफ्तार धीमी

लखनऊ / बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में पेराई सीजन अभी रफ्तार पकड़ ही रहा था की, बेमौसम बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया। बुलंदशहर के साथ साथ कई जिलों में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि के चलते गन्ना खेतों में जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण गन्ना कटाई बिल्कुल ठप हो चुकी है, जिससे कई मिलों ने गन्ने के कमी के चलते पेराई बीच में ही रोक दी है। बारिश के कारण  किसानों ने भी गन्ना छिलाई कार्य बंद कर दिया।

वेव शुगर मिल को भी गन्ने की कमी के कारण अपनी पेराई बंद करनी पड़ी थी। रविवार देर शाम चीनी मिल की पेराई शुरू हो पाई। कई दिनों से गन्ने की कमी के कारण वेव शुगर चीनी मिल काफी धीमी गति से पेराई कर रही है। रोजाना केवल 20 से 25 हजार कुंतल गन्ना ही सप्लाई हो रहा है। बारिश के चलते किसानों ने गन्ना छिलाई का कार्य बंद कर दिया था, जिससे मिल की पेराई प्रभावित हुई थी। दूसरी तरफ अनूपशहर स्थित द किसान सहकारी चीनी मिल प्रबंधन ने भी गन्ना समय से सप्लाई न होने के चलते शनिवार की दोपहर पेराई बंद कर दी थी। गन्ना समय से सप्लाई न होने के चलते चीनी मिल ढाई से तीन घंटे तक बंद रही।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here