US के खरीदारों ने पिछले सप्ताह लगभग 60,000 टन EU के गेहूं की खरीद की

यूरोपीय व्यापारियों ने मंगलवार को बताया की, US के खरीदारों ने पिछले सप्ताह लगभग 60,000 टन EU मूल के गेहूं की खरीद हो सकती है, जिसमें पोलैंड और जर्मनी से लगभग आधी-आधी मात्रा में गेंहू मंगाए जाने की उम्मीद है। इस शिपमेंट की जुलाई में आपूर्ति की जाएगी।

व्यापारियों कहा कि, US के आयातकर्ताओं द्वारा हाल की यूरोपीय संघ के गेहूं की खरीद लगभग कुल 270,000 से 300,000 टन तक हो सकती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बताया गया है कि कुल खरीद में लगभग दस शिपमेंट शामिल हैं, जिनमें सात पोलैंड से और तीन जर्मनी से हैं, जिनमें से प्रत्येक की मात्रा लगभग 30,000 टन है। खरीद की गई सामग्री का प्रमुख भाग 12.5% और 13% प्रोटीन के मिलिंग गेहूं से संबंधित माना जाता है।

व्यापारियों ने कहा कि US की तुलना में कम EU कीमतों के कारण जून, जुलाई और अगस्त में हुई आपूर्ति ने खरीदारी के रुझान को उत्पन्न किया।

एक व्यापारी ने बताया की, पोलैंड में जर्मनी की तुलना में काफी अधिक मात्रा में हाई प्रोटीन पुरानी गेहूं उपलब्ध होती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here