अमेरिका : 2026 में आयोवा का सबसे ज्यादा बिकने वाला ईंधन बन सकता है E15

वेस्ट डेस मोइनेस : आयोवा में ईंधन टर्मिनलों ने अगस्त में 4.6 करोड़ गैलन से अधिक E15 वितरित किया, जो अब तक का दूसरा सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू द्वारा जारी मासिक ईंधन कर आंकड़ों के अनुसार, आयोवा रिन्यूएबल फ्यूल्स एसोसिएशन के अनुमान के आधार पर 2026 में E15, E10 को पीछे छोड़कर राज्य का सबसे अधिक बिकने वाला ईंधन बन सकता है।

आयोवा रिन्यूएबल फ्यूल्स एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक मोंटे शॉ ने कहा कि, मुकाबला बेहद करीबी रहेगा, लेकिन E15 के 2026 में आयोवा का शीर्ष बिक्री वाला ईंधन बनने की पूरी संभावना है। उनके मुताबिक अगस्त में 4.6 करोड़ गैलन E15 की बिक्री से स्पष्ट है कि, आयोवा के वाहन चालक इस ईंधन की मांग कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगस्त में E15 की बिक्री मई में दर्ज 4.8 करोड़ गैलन के रिकॉर्ड से थोड़ी कम रही। इसके बावजूद एथेनॉल मिश्रित ईंधन की बिक्री में लगातार मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि, जब E15 पूरे साल उपलब्ध होता है, तो इसकी मांग तेजी से बढ़ती है।

E15 आमतौर पर उपभोक्ताओं को E10 की तुलना में प्रति गैलन 15 सेंट या उससे अधिक की बचत कराता है। साथ ही, इससे आयोवा में उत्पादित मक्का की मांग बढ़ती है और अमेरिका की घरेलू ईंधन आपूर्ति मजबूत होती है। शॉ ने कहा कि आयोवा ने दिखाया है कि जब वाहन चालकों के पास विकल्प होता है, तो वे E15 चुनते हैं, पैसे बचाते हैं और अमेरिका में निर्मित ईंधन को समर्थन देते हैं।

आयोवा रिन्यूएबल फ्यूल्स एसोसिएशन पूरे अमेरिका में सालभर E15 की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग जारी रखेगा, ताकि वाहन चालकों को अधिक ईंधन विकल्प, पंप पर बचत और अमेरिकी कृषि आधारित नवीकरणीय ईंधनों की बढ़ती मांग का लाभ मिल सके।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here