उत्तर प्रदेश: कुशीनगर की लक्ष्मीगंज चीनी मिल शुरू करने की मांग हुई तेज

कुशीनगर: भारतीय किसान यूनियन (अ)की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ई मेल के माध्यम मांग पत्र भेजकर लक्ष्मीगंज चीनी मिल शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा, चीनी मिल शुरू होने से हजारों किसानों को लाभ होगा, और युवाओं को रोजगार के अवसर भी निर्माण हो सकते है। उन्होंने राहुल गांधी से चीनी मिल शुरू करने के लिए प्रयास करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, शुगर कार्पोरेशन लिमिटेड की लक्ष्मीगंज बंद चीनी मिल को चलाने के लिए आठ वर्षों से किसान प्रयास कर रहे हैं मगर भाजपा सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here