उत्तर प्रदेश : चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में देरी से किसान परेशान, भुगतान जल्द करने की मांग

मुरादाबाद : सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में सोमवार को संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिलारी चीनी मिल द्वारा भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। बैठक के दौरान समिति के संचालकों ने कहा कि, चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अब तक लंबित है। समिति अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलारी चीनी मिल पर लगभग 15 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य बकाया है।

समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने कहा कि, किसानों के हितों को देखते हुए बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाना चाहिए। साथ ही समिति संचालकों ने चीनी मिल पर लंबित विकास अंशदान राशि का भी जल्द भुगतान कराने की मांग की।बैठक में समिति की आय बढ़ाने के लिए कार्यालय परिसर में नया गोदाम निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समिति परिसर में किराए पर दिए गए भवनों से होने वाली आय और किराया वसूली की प्रगति की समीक्षा करने का भी फैसला लिया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

संभल जिले से जुड़े एक संचालक ने सुझाव दिया कि संभल जनपद के वे किसान, जो गन्ना समिति बिलारी के सदस्य हैं, उन्हें भी समिति के माध्यम से कीटनाशक और उर्वरक सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति चौधरी विजयपाल सिंह ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव हशमुल हसन ने किया। बैठक में आराम सिंह यादव, अमित यादव, अतर सिंह, बहोरन सिंह, नरेश प्रताप सिंह, यज्ञपाल दिवाकर, राकेश कश्यप और अवनीश कुमार सहित अन्य संचालकों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here