उत्तर प्रदेश : किसानों ने उठाई गन्ना भुगतान की मांग, प्रशासन ने भुगतान का दिलाया भरोसा

गाजियाबाद : किसानों ने प्रशासन से बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। इस पर प्रशासन की ओर से करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये किसानों को दिलाने का आश्वासन दिया गया। यह मामला बुधवार को विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की बैठक में सामने आया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द समाधान का भरोसा दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने प्रशासन के सामने किसानों की समस्या रखी।

बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में करीब तीन हजार किसान गन्ने की खेती कर रहे हैं और उनका मिल द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। यदि साढ़े 11 करोड़ रुपये का भुगतान समय पर होता है और आगे भी प्रक्रिया जारी रहती है, तो किसानों को आने वाले समय में राहत मिलेगी। सीडीओ ने कहा कि भुगतान प्रक्रिया पर काम जारी है और किसानों की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here