उत्तर प्रदेश: किसान सभा ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाने से नाराजगी जताई

मेरठ : प्रदेश के हजारो किसान और किसान संगठनों के मांग के बावजूद सरकार ने इस बार गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाने का फैसला किया। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये सरकार ने गन्ना मूल्य यथावत रखने का निर्णय किया। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ा झटका लगा है। किसान सभा के मंडलीय सचिव जितेंद्रपाल सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने पर रोष व्यक्त किया। मंडलीय सचिव जितेंद्रपाल सिंह ने कहा कि, सरकार ने इस बार गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है। सरकारी कर्मचारियों को लगातार महंगाई भत्ते में सरकार द्वारा बढ़ोतरी की जा रही है। किसानों को भी उनका हक मिलना चाहिए। 2020 से अब तक मजदूरी में 45 प्रतिशत, डीजल के दाम में 39 प्रतिशत के साथ ही कीटनाशक, खाद आदि के दामों में भी वृद्धि हुई है। गन्ने का दाम नहीं बढ़ाए जाने से प्रदेश के हजारों किसानों में आक्रोश हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here