उत्तर प्रदेश : किनौनी शुगर मिल के निदेशक शिशिर बजाज को ‘महाराष्ट्र गौरव सम्मान’ से किया गया सम्मानित

मेरठ : बजाज शुगर मिल, किनौनी के निदेशक शिशिर बजाज को चीनी एवं एथेनॉल उद्योग, ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित ‘विकसित भारत कॉन्क्लेव’ के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदान किया।

बजाज शुगर मिल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को पूरे बजाज समूह और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। कार्यक्रम में शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व क्षमता, औद्योगिक योगदान तथा ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर आधारित एक विशेष प्रकाशन का भी विमोचन किया गया। शिशिर बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह ने चीनी, एथेनॉल, विद्युत उत्पादन और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार किया है। उनके नेतृत्व में समूह ने उद्योग के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण पहल की हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.पी. सिंह ने कहा कि, यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।इस अवसर पर एचआर जोनल हेड पंकज पवार, महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह, नरेश तोमर, राजीव कुमार, लोकेश राणा, सुरेंद्र टिकैत, संजीव पूनिया, दुष्यंत त्यागी, आशीष त्यागी, विकास सोलंकी, अनुराग गुप्ता, मनोज बत्रा सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिशिर बजाज को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here