उत्तर प्रदेश : चीनी मिलों ने गन्ना बकाया का 94.86% भुगतान किया; 102 निजी मिलों ने किया शत प्रतिशत भुगतान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने 2025-26 पेराई सत्र के लिए किसानों को गन्ने की कीमत का 94.86 प्रतिशत से अधिक भुगतान कर दिया है। राज्य सरकार के अनुसार, 102 निजी चीनी मिलों ने गन्ने के बकाये का 100 प्रतिशत भुगतान पूरा कर लिया है। यह जानकारी द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के हवाले से सामने आई है। खबर में कहा गया है की, राज्य में 23 सहकारी चीनी मिलों ने किसानों को अब तक 2,820 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वहीं, राज्य चीनी निगम द्वारा संचालित तीन मिलों ने 543.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। राज्य सरकार ने बताया कि निजी चीनी मिलों ने भी गन्ना किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान पूरा कर लिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अब तक किसानों के खातों में गन्ने की कीमत के रूप में 3.25 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए जा चुके हैं। प्रवक्ता ने कहा कि देश में गन्ने के मूल्य भुगतान के मामले में उत्तर प्रदेश लगातार सबसे आगे बना हुआ है। 2025-26 पेराई सत्र के दौरान अब तक गन्ने की कीमत का 94.86 प्रतिशत से अधिक भुगतान किया जा चुका है, जबकि 102 मिलों ने अपने पूरे गन्ना भुगतान दायित्वों को पूरा कर लिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार के अनुसार, चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग द्वारा उठाए गए कदमों से किसानों के कल्याण के साथ-साथ चीनी और एथेनॉल उत्पादन में भी सुधार हुआ है। विभाग के अनुसार, राज्य में गन्ना किसानों की औसत आय में प्रति हेक्टेयर 40,720 रुपये की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह भी कहा कि राज्य गन्ना, शीरा (मोलासेस) और एथेनॉल उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहले स्थान पर बना हुआ है। गन्ना विकास विभाग के अनुसार, राज्य की चीनी मिलों ने पिछले नौ वर्षों के दौरान रिकॉर्ड 9,220 लाख टन गन्ने की पेराई की है। यह मात्रा इससे पहले के नौ वर्षों में हुई 6,168 लाख टन गन्ने की पेराई की तुलना में 3,052 लाख टन अधिक है।

Bioenergy Times

7 COMMENTS

  1. पीलीभीत बरखेड़ा में बजाज फैक्ट्री ने अभी तक 10% भी पेमेंट नहीं किया है

  2. उत्तर प्रदेश पीलीभीत बजाज फैक्ट्री बरखेड़ा चीनी मिल ने अभी तक कोई भी पेमेंट नहींकिया है o

  3. उत्तर प्रदेश पीलीभीत में बरखेड़ा बजाज चीनी मिलाने अभी तक कोई पेमेंट नहीं किया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here