उत्तर प्रदेश : गन्ने की कमी से समय से पहले बंद होंगी चीनी मिलें, अगले कुछ दिनों में थमेंगे पहिए

बिजनौर : जनपद में इस बार गन्ना उत्पादन में कमी के कारण चीनी मिलों का पेराई सत्र जल्द समाप्त होने की कगार पर है। जिले की अधिकांश मिलें मार्च के अंतिम सप्ताह तक बंद हो सकती हैं, जबकि कुछ मिलें अप्रैल के पहले हफ्ते तक ही चल पाएंगी। केवल एक-दो मिलों के 15 अप्रैल तक चलने की उम्मीद है। जनपद में दो लाख करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हो रही है। इस गन्ने की पेराई के लिए जिले में दस चीनी मिलें और सैकड़ों पावर कोल्हू व क्रेशर संचालित हैं।

जिले की 10 चीनी मिलों और सैकड़ों कोल्हू-क्रेशरों के सामने गन्ने की आपूर्ति एक चुनौती बनी हुई है। गन्ने की उपलब्धता कम होने के कारण बिलाई और बिजनौर जैसी बड़ी मिलों ने ‘खुली तौल’ (बिना पर्ची के खरीद) शुरू कर दी है ताकि क्षेत्र का सारा गन्ना जल्द से जल्द समेटा जा सके। बिजनौर चीनी मिल के जीएम (केन) शीशपाल सिंह और बिलाई मिल के जीएम राहुल चौधरी के अनुसार, किसानों का सारा गन्ना पेरने के बाद ही मिलों में पूर्ण बंदी की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here