उत्तर प्रदेश : वेव शुगर मिल धनौरा ने किया गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान, खातों में पहुंचे 474.66 करोड़ रुपये

अमरोहा: मंडी धनौरा स्थित वेव शुगर इंडस्ट्रीज ने चालू पेराई सत्र के दौरान खरीदे गए गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने किसानों के बैंक खातों में 474.66 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए हैं, जिससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह ने ‘भास्कर’ को बताया कि, 26 मार्च तक खरीदे गए कुल 120.84 लाख क्विंटल गन्ने का पूरा मूल्य किसानों के खातों में भेज दिया गया है। इस भुगतान के तहत कुल 474.66 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए।

समय पर भुगतान से किसानों में संतोष

ChiniMandi WhatsApp Channel

समय पर पूरा भुगतान होने पर क्षेत्र के विभिन्न किसान संगठनों और नेताओं ने संतोष व्यक्त किया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, भाकियू (लोकहित) के सुमित नागर, भाकियू (लोकशक्ति) के बंटी सिंह अम्हेड़ा, भाकियू (असली) के नरेश कुमार और मोहित सिद्धू सहित कई किसान नेताओं ने मिल प्रबंधन के इस कदम का स्वागत किया।

अगली फसल की तैयारी में मिलेगी मदद

किसान नेताओं का कहना है कि चीनी मिल द्वारा समय पर 100 प्रतिशत गन्ना भुगतान किसानों की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। इससे किसानों को अगली फसल की तैयारी, खाद-बीज की खरीद और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। क्षेत्र के गन्ना किसानों ने भी वेव शुगर मिल धनौरा द्वारा किए गए समयबद्ध भुगतान की सराहना की और इसे किसानों के हित में सकारात्मक कदम बताया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here