उत्तराखंड : इकबालपुर शुगर मिल मामले में सीबीसीआईडी द्वारा मालिक को अंतिम नोटिस जारी

देहरादून : इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े कथित धोखाधड़ी और गन्ना भुगतान बकाया मामले में सीबीसीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारी वीपी थपलियाल ने मिल की मालकिन को 18 अप्रैल को देहरादून मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मिल के यूनिट हेड के माध्यम से भेजा गया है और इसमें स्पष्ट किया गया है कि यह पेश होने का अंतिम अवसर होगा। नोटिस में एक जनवरी 2008 से अब तक आयोजित मिल बोर्ड बैठकों से संबंधित सभी मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले से जुड़े सवालों के जवाब देने और जांच में पूरा सहयोग करने को भी कहा गया है।

झबरेड़ा क्षेत्र स्थित इस शुगर मिल पर किसानों के गन्ना भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मिल प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पिछले वर्ष से सीबीसीआईडी इसकी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मिल पर वर्ष 2018-19 सत्र का लगभग 105 करोड़ रुपये और पिछले सत्र का करीब 12 करोड़ रुपये किसानों का बकाया बताया जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और किसानों की नजर अब आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here