उत्तराखंड: बाढ़ से गन्ना समेत अन्य फसल क्षतिग्रस्त

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ हजारों लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कई लोगों को राहत शिविरों का आसरा लेना पड़ा है, वही दूसरी ओर फसल भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा की, हरिद्वार जिले के लक्सर, खानपुर और मंगलौर में 53,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई गई फसलें हाल की बाढ़ में नष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार नुकसान लगभग 38 करोड़ रुपये आंका गया है। क्षतिग्रस्त फसलों में गन्ना, धान और सब्जियां शामिल है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा की, मुआवजे के अलावा, वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार किसानों को आपदा राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध करेंगे।साथ ही किसानों से कृषि ऋण की वसूली पर तीन महीने की रोक रहेगी और उनकी ब्याज माफी की मांग पर भी विचार किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here