ब्राजील: सैंटोस रुमो टर्मिनल पर चीनी लोड करने का वेटिंग समय 45 दिनों तक पहुँचा

साओ पाउलो / न्यूयॉर्क : शिपिंग एजेंसी कार्गोनेव के आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील के मुख्य निर्यात टर्मिनल सैंटोस रुमो पर चीनी लोड करने के लिए जहाजों का औसत वेटिंग समय 45 दिनों तक पहुँच गया है। सैंटोस रुमो टर्मिनल पर जहाजों के लिए प्रतीक्षा समय पिछले सप्ताह तक 41 दिन था और पिछले साल इसी वक्त प्रतीक्षा समय पांच से सात दिनों के बीच था।

ब्राजील रिकॉर्ड चीनी मात्रा का उत्पादन कर रहा है। ब्राजील के ईंधन बाजार में गिरावट के बाद मिलों ने इथेनॉल की जगह चीनी उत्पादन को प्राथमिकता दी है।अचानक यह कदम उस समय उठाया गया, जब ब्राजील सोयाबीन की भी रिकॉर्ड मात्रा का निर्यात कर रहा था, जिससे जहाजों को महीने भर के इंतजार करना पड़ रहा था। सैंटोस रुमो के साथ-साथ में अन्य छोटे चीनी टर्मिनलों में देरी हो रही हैं, जैसे की कोपसुसर टर्मिनल में पिछले सप्ताह केवल 10 दिनों का प्रतीक्षा समय था, हालांकि सोमवार को यह बढ़कर 13 दिन हो गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here