वारणा का १३ लाख टन गन्ना क्रशिंग का टार्गेट

चीनी मंडी, कोल्हापुर: वारणा मिल की सभी काम तकनीकी रूप में पूरा कर के उचित समय में इस साल का ६० क्रशिंग सीजन शुरू करने की कोशिश जारी है। वारणा समूह के प्रमुख और माजी मंत्री विनय कोरे ने बताया की इस सीजन में १३ लाख मेट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का टार्गेट है।
वारणानगर के तात्यासाहेब कोरे वारणा सहकारी चीनी मिल के क्रशिंग सीजन के लिए मिलरोलर स्थापित करके मशीन कनेक्शन का काम शुरू किया गया। मेन रोलर की पूजा समारम्भपूर्वक विनय कोरे के हस्ते वैदिक पद्धती से हुई और दूसरे मिल के रोलर की पूजा उपाध्यक्ष प्रतापराव पाटिल उनके साथ सभी निदेशक और अधिकारों के उपस्थिती में रिमोट्द्वारे समारम्भपूर्वक की गई। इस साल अपने क्षेत्र में बारिश अच्छी होने से गन्ने की उपलब्धता भी अच्छी होइने वाली है। आने वाले क्रशिंग सीजन में १३ लाख मेट्रिक टन से अधिक गन्ना क्रशिंग का टार्गेट है। इसलिए सभी गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान अपना गन्ना क्रशिंग के लिए भेज कर हमे सहकार्य करे ऐसी अपील विनय कोरे ने की और मिल काम की समीक्षा की।
इस कार्यक्रम के समय मिल के उपाध्यक्ष प्रतापराव पाटिल, संचालक रावसाहेब पाटिल, सुभाष पाटिल, गोविंदराव जाधव आदि के साथ जनरल मॅनेजर वर्क्स एम्. बी. जाधव, प्रशासनिक अधिकारी दादा जाधव, वारणा समूह के अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here