भाकियू द्वारा गन्ना बकाया भुगतान मामले में आंदोलन की चेतावनी

पीलीभीत: चीनी मिलों ने अगले पेराई सीजन की तैयारियां शुरू कर दी है, वही दूसरी जगह कुछ मिलें पिछले सीजन का भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है। जिसमे बरखेड़ा हिन्दुस्थान चीनी मिल भी शामिल है, मिल किसानों का भुगतान करने में विफल साबित हुई है, जिससे किसानों में नारजगी है। मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न करने के सम्बंध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार)के पदाधिकारियों ने बैठक की।

हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, बैठक में पदाधिकारियों ने कहा की, मिल द्वारा भुगतान न होने से किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हुई है, और इसके लिए मिल प्रबंधन जिम्मेदार है। इसमें डीएम को सम्बोधित ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, राज्य में गन्ना मूल्य भी बढ़ाने को लेकर तैयारियां चालू है। हालही में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने कहा था कि, राज्य सरकार नवंबर से शुरू होने वाले अगले गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य (SAP) में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी। मंत्री राणा ने कहा कि, SAP बढ़ोतरी मुद्दा सरकार के विचाराधीन है, और किसानों सहित अन्य हितधारकों के साथ बढ़ोतरी को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here